HapurNewsUttar Pradesh
दहेज में कार व पांच लाख रुपए की डिमांड पूरी ना होने पर विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला

हापुड़।
दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़िता के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को यूपी पुलिस में तैनात सिपाही कर्मजीत के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। उसके पति आगरा में तैनात है। शादी में मिले दान-दहेज से उसका पति कर्मजीत, ससुर सुंदर, सास सुविता, देवर कृष्ण, जेठ प्रेमजीत, नन्द सोनिका और मोनिका खुश नहीं थे। सभी लोग एक कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन उत्पीड़न करते थे।











