HapurNewsUttar Pradesh
माल वाहक वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक माल वाहक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मृतक के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लखपत सिंह की मढैय्या निवासी संदीप ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 30 दिसंबर को उनका भाई विश्वनाथ प्रताप सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजियाबाद गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक को पिलर संख्या-10-11 के बीच में एक माल वाहक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर जमा हुए लोगों ने बाइक सवार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।












