fbpx
News

विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी,एक जेई को किया संस्पेंड, करोड़ों का नुकसान

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

15 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजलीकर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। जिससे विभाग को करोडों रुपयें का नुकसान हो रहा है। विभाग ने मामलें में हापुड़ के एक जेई को संस्पेंड कर दिया।जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार पांचवें दिन हड़ताल पर हैं। ऐसे में वसूली तो दूर विभाग के कैश काउंटर पर बिल भी नहीं हो रहे हैं। चार दिन से बिल जमा न होने की वजह से विभाग को 3 करोड़ का नुकसान हो चुका हैं। उधर, नए कनेक्शन, गलत बिलों
को सहीं कराने, बिल जमा करने, मीटर का लोड बढ़वाने आए उपभोक्ताओं को बिना काम-काज ही वापस लौटना पड़ रहा हैं। रोजाना उपभोक्ता निगम के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है और कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने की जानकारी ले रहे हैं।

विद्युत विभाग की ओर पिछले दिनों बकाएदारो से बकाया बिल वसूलने का अभियान चल रहा था। ताकि विभाग के राजस्व शत प्रतिशत वसूला जा सकें। इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी था।

उधर मामलें में विभाग ने मामलें में हापुड़ के एक जेई को संस्पेंड कर दिया।जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page