M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

9 व 10 अगस्त को पूरे जिले में भाजपाई निकालेगें तिरंगा यात्रा,13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड-उमेश, पुनीत गोयल

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा जिला कार्यालय पर आज एक अति महत्वपूर्ण बैठक आगामी कार्यक्रम की योजनाओं को लेकर हुई। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि 3 अगस्त से लेकर 5 अगस्त तक सभी मंडल में शक्ति केंद्रों पर आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो जानी चाहिए जिसमें कि 9 व 10 अगस्त को पूरे जिले में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भाजपा के सभी मोर्चे में प्रकोष्ठ सम्मिलित होंगे 11 से 13 अगस्त को प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा ।

जिसकी मुख्य रूप से जिम्मेदारी महिला मोर्चा की होगी लेकिन इसमें भी सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ अपनी अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करेंगे उसके उपरांत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का अभियान जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है वह हमें बहुत ही सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाना है तिरंगा लगने के उपरांत अपनी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी अवश्य शेयर करें सारे कार्यक्रम जो कि अब प्रारंभ होने जा रहे हैं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार करें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शायमेंद्र त्यागी पुनीत गोयल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ पायल गुप्ता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक भाटी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुमित पाचा सभासद संध्या शर्मा छवि दीक्षित अभिषेक मिश्रा अनिरुद्ध कस्तला अमित नागर व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ट आदि उपस्थित रहे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page