M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शक्ति- महिला पुलिस सम्मान समारोह आयोजित ,महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


लखनऊ(अमित मुन्ना/राहुल बंसल)।
सृजन फाउंडेशन एवं स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में रिज़र्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में ‘शक्ति- महिला पुलिस सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त लखनऊ डी के ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सृजन फाउंडेशन की महिला पुलिस सम्मान की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। सम्मान किसी भी इंसान के उत्साह को बढ़ाकर उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सृजन झंकार के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर की।
*स्वरा त्रिपाठी- गणेश वंदना (नृत्य)
*इशिका श्रीवास्तव- कोमल है कमजोर नहीं तू एवं मरदानी एंथम
*स्तुति जैन- बढ़ाओ बेटी को पढ़ाओ बेटी को (नृत्य)
*उर्वी पांडेय- एसिड अटैक (एक्ट)
*संस्कृति सिंह- आज फिर जीने की तमन्ना है (गायन)
*नंदिनी खरे- युगों युगों से एक पहेली (नृत्य)
*नव्या वार्ष्णेय- भारत की बेटी (नृत्य)
*अनन्या एवं राशि- मेरा मुल्क मेरा देश (गायन)

सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि 12 सिंतबर, 1910 को विश्व की पहली महिला पुलिस ऐलिस स्टेबिन्स वेल्स की नियुक्ति लॉस एंजेल्स पुलिस डिपार्टमेंट (अमेरिका) में हुई थी। इसी कारण सृजन फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष 12 सिंतबर को महिला पुलिस दिवस मनाते हुए महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान करता है। स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत के अध्यक्ष दिलीप यशवर्धन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।

सम्मानित होने वाली महिला पुलिसकर्मी सुश्री रुचिता चौधरी, पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध एवं सुरक्षा ,सुश्री प्राची, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी, लखनऊ, डॉ अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट, लखनऊ, सुश्री स्वाति चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त, गुसाईं गंज, लखनऊ , श्रीमती शारदा चौधरी, निरीक्षक, महिला अपराध एवं सुरक्षा, लखनऊ , श्रीमती नीलम राणा, प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट, लखनऊ, उ. नि. श्रीमती प्रियतमा तिवारी, वजीरगंज, बबीता मिश्रा, हमराह, पिंक पेट्रोल, वजीरगंज, डाली रस्तोगी, हमराह, पिंक पेट्रोल, वजीरगंज ,उ. नि. पूजा यादव, गौतम पल्ली, उ.नि. साधना यादव, मानक नगर,. आ. अमीषा वर्मा, मानकनगर ,आ. सीमा पाल, हसनगंज, आ. अनामिका कुशवाहा, गुडंबा, आ. रिजवाना, हजरतगंज, अमरावती दुबे, इंदिरानगजर, दिनेश कुमारी, हसनगंज, रुचि कुमारी, हसनगंज, . रीता कुमारी, पारा, उ. नि. विवेचना, विकासनगर, उ .नि. हसीना खातून, बथरा, वैशाली मिश्रा, महिला अपराध एवं सुरक्षा,. प्रीती देवी अमीनाबाद, पिंक स्कूटी. कुमारी मधु, अमीनाबाद, पिंक स्कूटी, नेहा सिंह, सु.गोल्फ सिटी, रूपा पांडेय , इंदिरानगर, . इंद्रेश कुनारी, गोमती नगर, संगीता, गाजीपुर, अतिमा सिंह, अलीगंज, उ. नि. श्रीमती करुणानिधि, महिला अपराध एवं सुरक्षा, बबिता, महिला अपराध एवं सुरक्षा, श्रीमती रीता पटेल, काउंसलर, डॉ स्वर्णिमा सिंह, काउंसलर, श्रीमती छवि जैन, काउंसलर, आजाद हफीज, काउंसलर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आए अमर आनंद ने किया।

कार्यक्रम में स्मिता श्रीवास्तव, अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह, रोमा श्रीवास्तव, स्वाति जैन, अनूप सक्सेना, अजितेश, मनीष, डॉ अर्चना सक्सेना, संध्या बाठला, रश्मि पांडेय, तेजस्विनी, अपूर्वा आदि उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page