M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AcchejaAmrohaBabugarhBachhlauta | बछरौताBahadurgarhBulandshahrDahirpurDelhiDhaulanaDheerkheraGajraulaGarhGhaziabadHapurIndustrial Area | इंडस्ट्रियल एरियाKapoorpurKharkhari | खडखडीKharkhaudaMeerutPilkhuwaSimbhaoliUttar Pradesh

30 April 2023: कर्क, वृश्चिक समेत इन 4 राशि वाले महीने के अंतिम दिन अधूरे कार्यों को करेंगे पूरे, टैरो कार्ड्स से जाने अपना राशिफल

Todays Tarot Card Reading, 30 April 2023: रविवार का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि वाले अटके कार्यों को पूरा करेंगे और दोस्तों के साथ छुट्टी का आनंद लेंगे तो वृश्चिक राशि राशि वालों को पिता के सहयोग मिलेगा। वहीं टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है तो आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स से की आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं है, आत्मविश्वास की कमी बनेगी। व्यापार में आज काफी व्यस्त रहेंगे और नई योजना भी बनाएंगे

वृषभ राशि

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित विचार के तालमेल का अभाव बना रहेगा। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। मित्रों की मदद से नौकरी में बदलाव की योजना बनाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घर के कई अटके कार्यों को पूरा करेंगे। धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। नौकरी में नए अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।



सिंह राशि

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कारोबार में अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। प्रेमी जोड़ों के बीच रोमांस बना रहेगा और रविवार की छुट्टी की वजह से अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों में आज पढ़ाई लिखाई के मामले में लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।



कन्या राशि

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर में मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। रविवार की वजह से परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी में सामंजस्य बना रहेगा।



तुला राशि

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से किसी काम को लेकर संबंधों में गडबडी आएगी। परिवरा के छोटे बच्चों के सथ अच्छा समय व्यतीत होगा।



वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। छुट्टी के दिन कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे और पिता का भी सहयोग मिलेगा। कामकाज में सेहत का ध्यान रखें।



धनु राशि

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार आ जाएगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से सुकून मिलेगा।



मकर राशि

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है लेकिन प्रेम भरा नोक झोंक चलता रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। नए नए लोगों से जान पहचान बढ़ाएंगे, जो व्यवसाय के लिए फायदेमंद होगा।



कुंभ राशि

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने मेंभी सफल होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छुट्टी का दिन परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे और घर के खाने का आनंद लेंगे। व्यवसाय को सही ढंग से चलाने और नए लोगों से धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से फायदे होने के संकेत हैं।

 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page