fbpx
News

हापुड़ के पं. अशोक शर्मा की बेटी नूपुर शर्मा अमेरिका में सौंदर्य प्रतियोगित में बनी जज,लोगों ने दी बंधाईयां

हापुड़ । हापुड़ की बेटी व अशोक शर्मा बंदूक वालें की पुत्री नूपुर शर्मा ने अमेरिका में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में जज बनकर हापुड़ का नाम रोशन किया है।

संजय विहार कॉलोनी निवासी आर्म्स डीलर व कांग्रेेस नेता अशोक शर्मा की बेटी नूपुर शर्मा काफी समय से अमेरिका के ऑस्टिन में रह रही है। वहां पर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। अशोक शर्मा ने बताया कि अमेरिका में कैंसर जागरूकता के लिए मिस भारत टेक्सास पेजेंट द्वारा एक सौंदर्य प्रतियोगिता पेजेंट ऑफ ऑस्टिन में हुआ। जहां नुपूर शर्मा को प्रतियोगिता के लिए जज बनाया गया। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष निशा, सुंदर गोपाली, पेजेंट निर्देशकः कोमल, इना, अर्पिता मौजूद रही। वहीं नुपूर शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page