M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में चावल व्यापारी से लूट व मारपीट पर सख्त रुख, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: अजय केसरी, एसपी को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

हापुड़।

जनपद हापुड़ में चावल व्यापारी के साथ हुई लूट व मारपीट की घटना को लेकर व्यापारी समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इस गंभीर घटना की जानकारी एटीएमएस ग्रुप के चेयरमैन एवं वरिष्ठ उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” को फोन पर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

लखनऊ से वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी और बदमाशों के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस मामले में धौलाना विधानसभा से विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि जनपद क्षेत्र में अपराधियों और बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई।



घटना को लेकर नरेन्द्र अग्रवाल जी के साथ में एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के पुलिस कप्तान कुँवर ज्ञानेन्जय सिंह जी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष शरद गर्ग, जिला महामंत्री योगेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक रविंद्र गुप्ता (बैंक वाले) सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता शामिल रहे। इस दौरान अरूण (चीनी वाले) , मनोज गर्ग, आदि मौजूद थे।



पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानेन्जय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि घटना में शामिल किसी भी बदमाश या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



इस पूरे घटनाक्रम के बाद व्यापारी समाज ने प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई है और कहा है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई से ही कानून व्यवस्था मजबूत होगी।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page