News
हापुड़ में अधिकारी 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार ,मचा हड़कंप

अधिकारी 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार ,मचा हड़कंप
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एंट्री करेप्शन टीम ने आज छापेमारी कर एक चकबंदी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक किसान जरनैल सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि जमीन संबंधी कार्य के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पीड़ित किसान को रूपये लेकर भेजा , जिससे अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर छापा मारकर चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह को पकड़ लिया। जिससे हड़कंप मच गया।











