M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ जिलें में खुलेगा पहला ओपन एयर थियेटर एंड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स , 60 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं को मिली मंजूरी – वीसी डॉ नितिन गौड़

हापुड़ जिलें में खुलेगा पहला ओपन एयर थियेटर एंड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स , 60 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं को मिली मंजूरी – वीसी डॉ नितिन गौड़

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं प्राधिकरण कन्वेंशन सेंटर, ओपन एयर थियेटर एंड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मंजूरी मिल गई। प्राधिकरण वीसी डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि 60 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट-2024-25 के अन्तर्गत आनंद
विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर/ओपन एयर थियेटर व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सेंटर योजना में टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर फॉर टेक्सटाइल एंड हैंडलूम इंडस्ट्रीज के निर्माण का प्रस्ताव का प्रस्ताव
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा गया था। जो स्वीकृत हो गया।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर 12 सितंबर को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक हुई। जिममें उनके साथ एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की चेयरमैन संयुक्ता समद्दर व एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत आनंद विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर / ओपन एयर थियेटर के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये व आनंद विहार योजना में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये तथा पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सेंटर योजना में टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर फॉर टेक्सटाइल एंड हैंडलूम इंडस्ट्रीज के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये के वित्त पोषण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page