स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, लगा जाम

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, लगा जाम
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना, रिशु सिंह)।
पिलखुवा क्षेत्र में बिजलीघर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। जिससे जाम लग गया । सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी की महिलाएं सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिजली विभाग के दफ्तर पहुंची, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहन फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता मनीष कुमार व पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाते हुए जाम खुलवाया।











