ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

सरस्वती संस्कार केन्द्र में आयोजित हुआ खेल उत्सव , टीचर्स व बच्चों को किया सम्मानित

हापुड़।

शिक्षा भारती द्वारा संचालित दस्तोई ग्राम में चल रहे सरस्वती संस्कार केन्द्र में आज खेल उत्सव का आयोजन मुकेश कुमार तोषनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रभा के संचालक हापुड़ गौशाला के पूर्व महामंत्री राकेश माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात मुकेश कुमार तोषनीवाल ने अपने संबोधन से बच्चों को नियमित विद्यालय आने एवं मेहनत से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । संस्कार केन्द्र के बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति होने के लिए केंद्र इंचार्ज श्रीमति पूनम शर्मा को श्रीमती नीता तोषनीवाल ने स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अन्य कक्षा अध्यापिकाओं शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा को भी स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया।नीता तोषनीवाल ने कहा कि ये सभी अध्यापिकाये जिस प्रकार लगन से बच्चों को शिक्षा देने हेतु प्रोत्साहित कर रही हैं, यह ही हमारे उद्देश्यों को पूर्ण करने में सक्षम होगा।
इसके पश्चात केन्द्र को एक आठ फिट ×आठ फिट का सांप सीढ़ी प्रिंट करा हुआ फ्लेक्स भेट किया । K G के बच्चों को गिनती बोल कर उस गिनती वाले खाने में खड़े होने को कहा । इस प्रकार खेल खेल में बच्चों से गिनती की परीक्षा ली। इसके बाद प्रथम कक्षा के बच्चों में पासा फेंक कर आए २ नंबर से उस पर खड़े होने को कहा फिर पुनः पास फेंक कर आए ३नंबर से ३ खाने आगे बढ़ने को कहा,तब उनसे पूछा दो में तीन जोड़ने पर क्या आया ? देखो बच्चा पांच पर खड़ा है। इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे। इसी प्रकार घटाने के लिए भी खेल किया । दस इंच के एक खाने में बच्चा आराम से खड़ा हो रहा था।
इसके पश्चात एक हॉप्सकॉप चार्ट भेंट किया। यह बच्चों में एकाग्रता में सहायक होता है । सभी बच्चों को राकेश माहेश्वरी द्वारा बिस्कुट एवं नमकीन कनफेक्शनरी पैकेट भेंट किए गए।
अन्त में मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा राकेश माहेश्वरी द्वारा केन्द्र के उद्देश्य में प्रोत्साहन देने हेतु किये योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page