fbpx
News

सुलोचना मौर्य बनी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष,स़गठन होगा मजबूत

लखनऊ। दारुलसफा स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय मेंऔपचारिक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी उपस्थित हुए उनके नेतृत्व में कार्यकारी प्रदेश महामंत्री सतीश श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
बैठक में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य को उनकी निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करने की शैली के आधार पर अध्यक्ष,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एसपी तिवारी ने श्रीमती सुलोचना मौर्य को संगठन में प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया है और कहा की सुलोचना मौर्य जी के नेतृत्व में प्रदेश में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखा और मजबूत होंगी, सुलोचना मौर्य मेहनती और संघर्षशील व्यक्तित्व की धनी है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी पदाधिकारियों ने सुलोचना मौर्य के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी।
.. प्रांतीय उपाध्यक्ष के दायित्व के उपरांत सुलोचना मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगी और संपूर्ण उत्तर प्रदेश के संबद्ध विभिन्न विभागों की जो समस्याएं हैं, उन्हें प्रमुखता के साथ उच्च पटल पर रख समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगी।
वर्तमान में सुलोचना मौर्य उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष है उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ कार्य कर रही है उन्हें संपूर्ण उत्तर प्रदेश की लाखों टीचर का समर्थन मिल रहा है।
आज बेसिक,माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा की समस्त टीचर का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर उनके द्वारा किया जा रहा है ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं लेकिन हम पूरी कर्मठता के साथ अपने सभी साथियों की जो भी समस्य आएंगी, उसका समाधान त्वरित गति से करने का प्रयास करूंगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page