सुमन ऑस्कर राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड से इंदौर में हुई सम्मानित,लोगों ने दी शुभकामनाएं


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
अमेरिका में भारत का डंका बजवानें वाली पेड वूमेन ऑस्कर विजेता सुमन को इंदौर में राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
जानकारी के अनुसार वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इण्डिया एवं वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत नेशनल कॉन्फ्रेंस एवं राष्ट्र प्रेरणा अवॉर्ड 2021 का आयोजन इंदौर में किया गया। जिसमें
विधाओं में समाज एवं राष्ट्र के लिये विशिष्ट योगदान देने वाले 29 क्षेत्रों में योगदान देने वाले 99 व्यक्तियो को राष्ट्र प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया।
कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ,कैबिनेट मंत्रियों तुलसी राम सिलावट , उषा ठाकुर , डॉ. दिनेश उपाध्याय ने हापुड़ निवासी व ऑस्कर विनर सुमन को राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान 2021 से सम्मानित किया। उनके सम्मान पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version