सीडीओ आईएएस श्रुति शर्मा को सोसायटी ने किया सम्मानित


श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी को सोसाइटी ने किया सम्मानित
हापुड़ ।डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद हापुड़ की लोकप्रिय मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा आईएएस को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डा एपीजे अब्दुल कलाम साहब की तस्वीर स्टेचू भेंट कर अभिनंदन स्वागत किया
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि श्रुति शर्मा जी 2021 बेच की पूरे भारत में प्रथम रैंक वाली टॉपर आईएएस अधिकारी है
जिन्होंने देवरिया में जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम रहते हुए बहुत अच्छा कार्य किये जिससे वहां की जनता इन्हें आज भी याद करती है यह जनपद हापुड का सौभाग्य है कि उन्हें एक टॉपर आईएएस अधिकारी मिले











