M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सिपाही बताकर की शादी, निकला होमगार्ड; हत्या के प्रयास का केस दर्ज

सिपाही बताकर की शादी, निकला होमगार्ड; हत्या के प्रयास का केस दर्ज

 60 लाख खर्च कर हुई थी गुलजार की शादी, पति के अन्य महिला से संबंध का विरोध करने पर सीढ़ियों से दिया धक्का; देवरानी ने दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़। यूपी पुलिस में सिपाही बताकर शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद पता चला कि युवक सिपाही नहीं बल्कि होमगार्ड है। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को सीढ़ियों से धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाचा ने बताया था सिपाही, निकला होमगार्ड
गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी दानिश ने बताया कि उसकी बहन गुलजार की शादी 19 नवंबर 2023 को ग्राम ततारपुर निवासी अफजाल के साथ हुई थी। शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च हुए। अफजाल के चाचा इमरान, शाहवेज और परवेज ने अफजाल को यूपी पुलिस में सिपाही बताया था। शादी के बाद पता चला कि अफजाल सिपाही नहीं, होमगार्ड है। आरोप है कि धोखा देकर शादी की गई।

अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट
पीड़ित का आरोप है कि अफजाल के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर अफजाल ने कई बार गुलजार के साथ मारपीट की। इसमें सास भूरी, देवर आमिर, ननद मनंतशा और सानिया भी साथ देती हैं। 21 जनवरी 2026 को भी मारपीट हुई थी, लेकिन आरोपियों ने माफी मांगकर मामला खत्म करवा लिया था।



सीढ़ियों से दिया धक्का, बेहोश हुई विवाहिता
दानिश के अनुसार, 25 जून को अफजाल, मनंतशा, शबाना, सानिया और भूरी ने एक राय होकर गुलजार से मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इससे गुलजार बेहोश होकर घायल हो गई। पीड़िता की बहन ने फोन पर सूचना दी। आरोप है कि ससुराल वाले गुलजार की हत्या कर अफजाल की दूसरी शादी कराना चाहते हैं।



पुलिस बोली: जांच के बाद कार्रवाई
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page