M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराई सफाई ; वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने बैठाई जांच

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराई सफाई ; वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने बैठाई जांच

दो सदस्यीय टीम सोमवार को करेगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

हापुड़। क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई के बजाय सफाई कराने का वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे हाथों में कपड़ा और झाड़ू लेकर स्कूल की खिड़कियां और दीवारों पर लगे जाले साफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक शिक्षक बाहर खड़ा मोबाइल पर व्यस्त दिख रहा है।

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। अभिभावकों का कहना है कि यह बच्चों के अधिकारों का हनन और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल है। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने दोषियों  के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इसमें बीईओ को भी शामिल किया गया है। टीम  असौड़ा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर घटना की सत्यता और संबंधित कर्मियों की भूमिका की जांच करेगी। बीएसए ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले शिक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों से सफाई कराने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। विभाग हर बार जांच की बात कहता है, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे मामले दोबारा होते हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page