पेट्रोल पंप के सामने दिखा विशाल अजगर, सीसीटीवी में कैद

पेट्रोल पंप के सामने दिखा विशाल अजगर, सीसीटीवी में कैद
हापुड़। धौलाना के गुलावटी रोड पर स्थित चेतक पेट्रोल पंप के सामने देर रात विशाल अजगर देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर सड़क किनारे बने एक मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई।
मकान स्वामी बृजेश कुमार ने बताया कि फुटेज में अजगर सीधे उनके कमरे की तरफ बढ़ता नजर आ रहा था। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर अजगर पीछे की तरफ जंगल की ओर चला गया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
इस संबंध में वन विभाग के एसआई मुकेश त्यागी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक अजगर जा चुका था। यदि दोबारा दिखाई देता है तो उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया जाएगा।















