HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों से वापस करवाई किसान की रकम

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की साइबर ठगों द्वारा ठगी की गई रकम को पुलिस ने वापस दिलवा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रमोद के अनुसार करीब आठ माह पहले साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन भुगतान (यूपीआई) के माध्यम से उनके खाते से 24 हजार रुपये की रकम निकाल ली थी। सीओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम ने पीड़ित प्रमोद कुमार की 24 हजार रुपये की रकम उनके बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करा दी है।











