पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, रेस्क्यू जारी

पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, रेस्क्यू जारी
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मंगलवार को एक युवक पैर फिसलने से नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण डूब गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव सलाई में मंगलवार को मुन्नू( 21) नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभियान में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।















