एलायंस क्लब माधव ने DPS प्ले स्कूल में लगाया नि:शुल्क डेंटल कैंप, डॉ. आशीष अग्रवाल की टीम ने 200+ बच्चों के दांतों की जांच कर दी स्वास्थ्य टिप्स

एलायंस क्लब माधव ने DPS प्ले स्कूल में लगाया नि:शुल्क डेंटल कैंप, डॉ. आशीष अग्रवाल की टीम ने 200+ बच्चों के दांतों की जांच कर दी स्वास्थ्य टिप्स
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ माधव ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित DPS प्ले स्कूल में बच्चों के मौखिक स्वास्थ्य को लेकर नि:शुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्देश्य बच्चों में दांतों की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कैंप में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. आशीष अग्रवाल और उनकी टीम ने बच्चों के दांतों की विस्तृत जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका, खान-पान में सावधानियां और कैविटी से बचाव के उपाय भी बताए।
क्लब के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें VDG-2 मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज गोयल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल और सुधीर गुप्ता सम्राट प्लाईवुड मौजूद रहे।
अध्यक्ष अनुज गोयल ने कहा, _”बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य ही समाज का बेहतर भविष्य है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।”_ सभी पदाधिकारियों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया।
एलायंस क्लब हापुड़ माधव ने कहा कि क्लब आगे भी समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।















