दहेज के लिए पत्नी की पीट पीटकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में विवाहिता प्रियंका की दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे पति भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव पचपेड़ा के निवासी वेदपाल सिंह ने बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व भूपेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष ने दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग की। मांग पूरी न होने परप्रियंका के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। 20 मार्च को प्रियंका के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट की सूचना मिली। जब परिजन उसके घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी भूपेंद्र का फोन आया। उसने बताया कि प्रियंका की तबीयत खराब है और उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया। थाना बाबूगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया भूपेंद्र को किठौर मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया है।











