HapurNewsUttar Pradesh
कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने की ठगी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ला में साइबर ठगों ने ट्रेडिंग कराने के नामपर एक युवक से 20 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने मामले केस दर्ज कराया।
पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए उसे निवेश करने और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने रुपये उसके खाते में भेज दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











