M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsSimbhaoliUttar Pradesh

साइबर ठगों द्वारा भाजपा नेता की ईमेल आईडी की गई हैक

सोशल मीडिया एप के जरिए परिचितों से मांग रहा रूपये

सिंभावली। साइबर ठगों ने भाजपा नेता की ईमेल आईडी हैक कर मोबाइल नंबर निकाल लिए। जिनके जरिए ठग उसके परिचितों से सोशल मीडिया एप के जरिये रूपों की मांग कर रहा है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव हरौड़ा कोठी निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने परिचितों के मोबाइल नंबर अपनी ईमेल आईडी (गूगल ड्राइव) पर सेव किए हुए हैं। साइबर ठगों ने उसकी ईमेल आईडी हैक कर ली है, जिससे मोबाइल नंबर निकाल लिए।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक अज्ञात नंबर पर उसका फोटो लगाकर आईडी बना ली और एप के माध्यम से उसके परिचितों व रिश्तेदारों को मेसैज भेजकर रुपयों की मांग कर रहा है। उसके कई परिचितों ने इस संबंध में उन्हें मानकारी दी है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर क्राइम सेल की भी मदद ली जा रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page