M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsSimbhaoliUttar Pradesh

ससुरालियों द्वारा महिला की पिटाई कर फेंका सड़क किनारे

सिंभावली। गांव टोडरपुर निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर पिटाई कर सड़क किनारे फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

टोडरपुर निवासी नजमा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाल वर्ष 2016 में जनपद गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र के गांव नाहली निवासी अहसान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर ने पति समेत उसे अलग कर दिया, जिसके चलते वह घेर में रहने लगी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति को उकसा कर अलग कर दिया।

आरोपी आए दिन उसे और उसके बच्चों की पिटाई करने लगे। आरोपियों ने पति की दूसरी शादी करने की धमकी देकर उसक घर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसने घर नहीं छोड़ा, तो आरोपियों का उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया। जानकारी मिलने पर मायके वालों ने ससुरालियों को फोन किया, तो आरोपी भड़क गए।

6 नवम्बर 2022 को आरोपियों ने उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी उसे रात के अंधेरे में सिंभावली में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। होश आने पर उसने एक राहगीर की मदद से मायके में फोन किया। जिसके बाद मायके वाले उसे घर ले गए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति एहसान, सास शहनाज, ससुर मुरसलीन, देवर इरफान और माजिद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page