समस्याओं के समाधान को लेकर व्यापारियों ने खाद्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन , समाधान की मांग

समस्याओं के समाधान को लेकर व्यापारियों ने खाद्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन , समाधान की मांग
हापुड़। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हापुड़ के पदाधिकारियों ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वित्तीय सुनील कुमार सिंह को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के दौरान आ रही परेशानियों को रखा व नियमों में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरते समय खुदरा विक्रेता के साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है, पर निर्माता को नियमानुसार फार्म 5-क नहीं भेजा जाता। ज्ञापन में मांग की गई कि सैंपल लेने के तुरंत बाद संबंधित निर्माता को डाक के माध्यम से फार्म 5-क उपलब्ध कराया जाए। वहीं, सैंपल की जांच रिपोर्ट 14 दिन के भीतर उपलब्ध कराने और खाद्य पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई केंद्रीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद करने की बात कही गई। व्यापार मंडल ने कुल 12 मांगें ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखीं। योगेंद्र अग्रवाल, सौरभ गोयल, विजय अग्रवाल, संदीप गोयल
आदि व्यापारी मौजूद थे।











