समर कैंप में बच्चों को सिखाई जा रही है योगाभ्यास एवं ज़ुम्बा की गतिविधियां

हापुड़।
कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में समर कैंप के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास एवं ज़ुम्बा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।योग के माध्यम से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराया गया,वहीं ज़ुम्बा की मधुर धुनों पर बच्चों ने आनंदपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा,उमंग और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।इसके साथ ही आज विद्यालय में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा मातृदिवस समारोह का भी भावपूर्ण आयोजन किया गया।बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम,सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गीत,कविताएँ एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु होती है और बच्चों का सर्वांगीण विकास संस्कार,स्वास्थ्य एवं सृजनात्मक गतिविधियों से ही संभव है।ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ हुआ।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं माताओं को मातृदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।











