HapurNewsUttar Pradesh
सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में देर शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बृजघाट के गांव बलवापुर में किसी एक अज्ञात वाहन ने ब्रजघाट निवासी जयकरण पुत्र दर्शन लाल निवासी बृजघाट, जो कि बृजघाट की पार्किंग में गाड़ी धोने का काम करता है ब्रजघाट चेक पोस्ट से आगे गांव बलवापुर मैं सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।











