fbpx
News

सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सीओ की मौत,पुत्र हुआ घायल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ इलाके में नए बाईपास पर कार में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें सेवानिवृत्त सीओ की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 47 निवासी रिटायर्ड सीओ जवाहर लाल अपने पुत्र विनोद के साथ कार में सवार होकर बहादुरगढ़ से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नए बाईपास के पास पहुंचे तो उनकी कार में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रिटायर्ड सीओ की मौत हो गई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई।

सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर अफसर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

One Comment

  1. Pingback: PGZEED

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page