M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करे का आरोप


हापुड़़।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का उसके कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत पर स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के स्वजन ने थाने में मृतक के ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक युवक मंगलवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह को युवक के पिता उसको उठाने के लिए कमरे में पहुंचे तो देखा कि युवक साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर लटका मिला। पुत्र का शव देखकर उनकी चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्वज ने बताया कि युवक की शादी जनपद अमरोहा के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से उनका पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। शादी के बाद युवक की पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बताया गया है कि आठ माह से युवक की पत्नी घर से नगदी और जेवर लेकर चली गई। पत्नी को लाने के लिए कई बार युवक ससुराल भी गया, लेकिन महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आने से मना कर दिया। जिससे वह मानसिक तनाव में चल रहा था। जबकि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक के स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page