M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री राम कथा के द्वितीय दिवस “जय श्री राम” के जयकारों से गूँज उठा पंडाल

हापुड़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से अर्जुन नगर के सामने वाला ग्राउंड, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में 17-23 मई 2026 तक सात-दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका समय शाम 5.00 से रात्रि 8.00 बजे तक है।

कथा के दूसरे दिवस दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने श्री राम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब भी इस धरा पर पाप बढता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वरीय शक्ति अवतार धारण करती है।

मानव जीवन में दैवीय गुण स्थापित कर सम्पूर्ण जड़ता को समाप्त करने के लिए वो सर्वशक्तिमान परमात्मा निर्गुण से सगुण रूप धारण कर इस धरा पर आते हैं। त्रेतायुग में भी जब रावण के अत्याचारों से सम्पूर्ण सृष्टि त्राहि-त्राहि कर उठी तो भगवान स्वयं श्री राम जी के रूप में अयोध्या नगरी में महाराज दशरथ के घर जन्म लेकर आए। उनके आगमन से आह्लादित हो सम्पूर्ण अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भक्तों ने नृत्य कर खूब आनंद लूटा। आगे स्वामी जी ने बताया कि महाराज दशरथ ने पुत्र-प्राप्ति की खुशी में असंख्य गायों का दान किया। हमारी भारतीय संस्कृति में प्रत्येक खुशी के अवसर पर गोदान की परंपरा रही है। गोदान से बढ़कर और कोई भी उत्तम दान नहीं कहा गया है। क्योंकि भारतीय नस्ल का देसी गोवंश धरा का सबसे अमूल्य धन है। हमारी देसी गाय देश की आर्थिक समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, अन्न उत्पादन, मानव स्वास्थ्य-रक्षण इत्यादि में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसीलिए संत अरविंद जी कहते हैं कि गाय धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष व समस्त पदार्थों को प्रदान करने वाली कामधेनु के समान है।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने देसी गाय के इसी महत्त्व को समझते हुए “कामधेनु” नामक अतिविशिष्ट प्रकल्प चलाया है जिसका उद्देश्य भारतीय नस्ल की शुद्ध-विशुद्ध देसी गाय का संवर्धन व संरक्षण करना है। इसके अंतर्गत दिल्ली, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों में विभिन्न गोशालाओं का निर्माण किया गया है जहाँ पर साहीवाल, थारपारकर, हरियाणवी, गीर, कांकरेज, राठी इत्यादि भारतीय नस्लों का शुद्ध देसी गोवंश बड़ी संख्या में मौजूद है। संस्थान द्वारा इस प्रकल्प को चलाने के पीछे की मूलभावना यही है कि भारतीय संस्कृति और जनमानस में देसी गाय पुन: अपना गरिमामय स्थान प्राप्त कर सके। इस अवसर पर वाद्य-वृन्दों ने गौ माता की महिमा में वन्दन गीत गाकर श्रोताओं को निहाल किया।

संस्थान के प्रतिनिधित्व में स्वामी आदित्यानंद जी (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यालय, दिल्ली), साध्वी श्वेता भारती जी एवं साध्वी हेमा भारती जी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर के अनेकानेक सम्मानित अतिथि जैसे – श्रीमान दीपक अग्रवाल जी एवं श्रीमती नीरू अग्रवाल जी, श्रीमान सुधांशु महेश्वरी जी एवं श्रीमती प्रीति महेश्वरी जी, श्रीमान अरुण अग्रवाल जी एवं श्रीमती रचना अग्रवाल जी, श्रीमान रोहित गर्ग जी एवं श्रीमती पारुल गर्ग जी, श्रीमान मोनू जी, श्रीमान नरेश जी आदि उपस्थित रहे। आगामी दिवस श्री राम की बाल लीलाओं का वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। अतः हापुड़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य श्री राम कथा का लाभ प्राप्त करें।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page