M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिकायतों का निस्तारण ना करनें वालें अधिकारियों के विरुद्ध होगीं दण्डात्मक कार्यवाही-सीडीओ

_सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण- अपर जिलाधिकारी

हापुड़– मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह अपर जिलाधिकारी श्रद्धा सांदिल्यायन की अध्यक्षता में नगरपालिका के सभागार में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समयसीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करें।_
अपर जिलाधिकारी ने राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए, सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े, अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान 21 शिकायतें आई इसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान एक सप्ताह के अंदर किए जाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आइजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, सहित विभागीय अन्य पोर्टल को नियमित देखकर, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
_संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page