fbpx
EducationHapurNewsUttar Pradesh

विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने पोस्टर बना पृथ्वी संरक्षण का दिया संदेश

हापुड़। धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को छात्रों ने पोस्टर बनाकर, पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, पौधारोपण कर, पर्यावरण का संरक्षण करने की शपथ ली।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 आकांक्षा त्यागी ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। आज हम अपने स्वार्थ में पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं। जिससे हमारी पृथ्वी विभिन्न आपदाओं का शिकार हो रही है। पृथ्वी पर ही जीवन संभव है और इसे बचाना हमारा कर्त्तव्य है।

उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण भी करें। बच्चों ने हरित पृथ्वी, पर्यावरण बचाओ, जल ही जीवन है विषय पर विचार रखे और आकर्षक पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक भी किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भी विभिन्न कक्षा वर्ग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक त्यागी ने कहा कि स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाने चाहिए।

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page