विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद घर लौट रहे अतुल की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद घर लौट रहे अतुल की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में भोजपुर में एक विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद घर लौट रहे पिलखुवा निवासी अतुल की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी अतुल सोमवार को गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया है शादी समारोह में मामूली बात को लेकर तीन-चार युवकों में आपस में विवाद हो गया। मौके पर गांव वापस भेज दिया। देर रात पिलखुवा के रिलायंस रोड़ पर बाइकसवार बदमाशों ने अतुल को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल अतुल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अतुल को आननफानन में अस्पताल में
भर्ती कराया गया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह कि गाजियाबाद में शादी समारोह में विवाद होने के बाद जैसे ही युवक गांव पहुंचा तो वहां उसकी गोली मार दी गई है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।











