M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

विभिन्न समस्याओं को लेकर दस्तावेज लेखक संघ ने किया धरना प्रदर्शन, महिला लेखपाल के तबादले की मांग

हापुड़।
दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। तहसीलदार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। तहसील प्रशासन पर दाखिल खारिज के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। तहसील में तैनात एक लेखपाल के पति पर भी आरोप लगाया गया। लेखपाल के तबादले की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण निश्चित तिथि पर दाखिल खारिज नहीं हो रहे हैं। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को बताया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अशोक भारतीय ने बताया कि कि समस्या का समाधान न होने से काफी दिक्कत हो रही है। किसानों को इसको लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अधिवक्ता ने दाखिल खारिज के संबंध में लेखपाल डिपंल को फोन मिला तो उनके पति ने फोन उठाया और अवैध वसूली की मांग की। लेखपाल का जब तक तबादला नहीं होता और समस्या अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।

इस मौकें पर संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, सचिव अशोक भारतीय, टुक्की राम, सतीश चौधरी, नरेश चौधरी, राजू, सोनू शर्मा, विशाल कौशिक, वीरेंद्र शर्मा, रघुवर दयाल, पुष्कर शर्मा, ऋषिपाल, विजय आदि बैनामा लेखक और अधिवक्ता मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page