M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

छत के छज्जे के साथ तीन बच्चियां नीचे गिर गईं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं

छत के छज्जे के साथ तीन बच्चियां नीचे गिर गईं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं

गाजियाबाद

बॉर्डर थाना क्षेत्र के सुनीता विहार, इंद्रापुरी में बृहस्पतिवार शाम छत के छज्जे के साथ तीन बच्चियां नीचे गिर गईं। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची की मौत हो गई। अन्य दोनों की स्थिति गंभीर बनी है।

छत पर खेल रही थीं बच्चियां

सुनीता विहार में इरफान परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने रिश्तेदारों को दावत पर बुलाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके रिश्तेदार सुहान की सात वर्षीय जुड़वा बेटियां सोफिया व शिद्रा और शानू की तीन वर्षीय बेटी मायरा छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते तीनों छत के छज्जे पर पहुंच गईं।

छज्जा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। उसके साथ तीनों बच्चियां भी नीचे गिर गईं। मलबा व नीचे गिरने से तीनों गंभीररूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें गुरुतेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया। वहां सोफिया की मौत हो गई। शिद्रा को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

छज्जे पर बना था नहाने का कमरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि छज्जा पटिया पर था। उसके ऊपर नहाने के लिए कमरा बना था। छज्जा जर्जर भी हो चुका था। इन सभी वजहों से वह ढह गया। लोनी बार्डर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page