M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेसियों ने की पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की नगरपालिका से माँग

कांग्रेसियों ने की पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की नगरपालिका से माँग

हापुड़। 7 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधिमंडल पालिका चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह के पास भेजा। जहां कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह से मुलाकात की। कांग्रेसियों ने कहा हैं कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की हर वर्ष 14 नवंबर को जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस बार भी 14 नवंबर को नेहरू जी की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम के साथ मनाई जाएगी लेकिन विडंबना की बात यह है की अतरपुरा चौराहे पर लगी नेहरू प्रतिमा स्थल की दुर्दशा शहर में किसी भी से भी नहीं छिपी है। अगर गौर किया जाए तो नेहरू प्रतिमा स्थल पर लगी टाइल्स उखड़ चुकी है, तो कहीं रैलिंग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। यहां तक कि नेहरू प्रतिमा के ऊपर लगा गुम्बद भी एक तरफ से टूटा हुआ है। वहीं दूसरी तरह कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के पास बने राजीव गांधी पार्क की बदहाली को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है और बताया है कि काफी समय से राजीव गांधी पार्क बेहद ही बदहाली अवस्था में पड़ा हुआ है। कांग्रेस जनों ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा को गुंबद से ढका जाए, प्रतिमा के दोनों तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चढ़ने उतरने के लिए रैलिंग के साथ सीढ़ियों की व्यवस्था की जाए तथा पार्क की साफ – सफाई कर उसका सौंदर्यकरण कराया जाए। कांग्रेस जनों ने मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर बंद पड़े फाउंटेन को शुरू कराने और प्रतिमा के एक तरफ उनके अनुयायियों के चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ियां रेलिंग के साथ लगवाने का भी निवेदन किया है। पालिका चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह ने आश्वासन दिलाया है कि बहुत जल्द शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, राजीव गांधी जी, डॉ भीमराव अंबेडकर जी सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर वी सी शर्मा, भरत लाल शर्मा और गौरव गर्ग सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page