तीनों तहसीलों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, 3 कोचिंग-लाइब्रेरी सील; 30 से अधिक संस्थानों का फायर ऑडिट

तीनों तहसीलों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, 3 कोचिंग-लाइब्रेरी सील; 30 से अधिक संस्थानों का फायर ऑडिट
डीएम के आदेश पर सीएफओ और तहसील टीम ने की जांच, निकास मार्ग और फायर उपकरण न मिलने पर दिशा लाइब्रेरी, वर्धमान कंप्यूटर, एजुकेशन इरा लाइब्रेरी सील; कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अग्निशमन केंद्र प्रभारियों ने जिले की तीनों तहसीलों में कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान फायर ऑडिट किया गया, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता जांची गई और प्रबंधन-कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
3 संस्थान सील, 30 से ज्यादा की जांच
हापुड़ नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेश पर सीएफओ अजय शर्मा, तहसीलदार स्वाति गुप्ता, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक हापुड़ नगर और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील चोपला स्थित दिशा लाइब्रेरी, चंडी रोड पर वर्धमान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और देवनंदिनी हॉस्पिटल के सामने एजुकेशन इरा लाइब्रेरी में निकास मार्ग और अग्निशमन व्यवस्था अधूरी मिलने पर तीनों को जनहित में सील कर दिया गया।
इसके अलावा विजय लाइब्रेरी, सरस्वती लाइब्रेरी, अमेरिकन कोचिंग सेंटर भगवतीगंज, खुशी कंप्यूटर सेंटर और संध्या कंप्यूटर कोचिंग सेंटर की भी जांच की गई।
गढ़ और पिलखुवा में भी चला अभियान
गढ़मुक्तेश्वर में सर माउंट कोचिंग सेंटर, स्पर्श कोचिंग सेंटर, अंबिका एजुकेशन पॉइंट, ओरिजिन अकैडमी, विद्या लाइब्रेरी, लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, तश्वी लाइब्रेरी, विद्या भास लाइब्रेरी, एसएस लाइब्रेरी घोड़ा फार्म, विजडम लाइब्रेरी और राधे लाइब्रेरी नानपुर की जांच हुई।
पिलखुवा में रियल सोल्यूशन कोचिंग सेंटर साकेत, गीता स्टडी सर्किल मोहन नगर, AIM एजुकेशन पॉइंट सर्वोदय नगर व शिवाजी नगर, ओएसआर कोचिंग सेंटर मठ मलियान, रिजोल्यूशन क्लासेस न्यू आर्य नगर, शिखा आईडियल कोचिंग शिवाजी नगर, नेशन फायर साइंस एंड सिक्यूरिटी अकादमी कंदौला और भारत स्मार्ट क्लास धौलाना की जांच कर निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण और निर्देश जारी
अभियान के दौरान सभी संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। पर्याप्त निकास मार्ग सुनिश्चित करने, अग्नि दुर्घटना के समय खुद और दूसरों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए गए। प्रबंधन को सभी सुरक्षा उपाय स्थापित और चालू रखने के निर्देश दिए गए। नजदीकी अग्निशमन केंद्र के नंबर का प्रचार किया गया और आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने को कहा गया।
सीएफओ ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।












You could certainly see your expertise within the article you write.
The world hopes for more passionate writers like you who are not afraid to say how they
believe. Always follow your heart.