News
रेगुलेटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

हापुड़।
हापुड़ क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ स्थित एक रेगुलेटर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में लाखों का माल व मशीनें जलकर स्वाहा हो गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में बुलंदशहर रोड पर रेगुलेटर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग में फैक्ट्री का कच्चा माल, मशीनें और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए।











