M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

युवक ने दोस्त पर लगाया मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीनने का आरोप

युवक ने दोस्त पर लगाया मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीनने का आरोप

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने दोस्त पर देर रात मेले से घर लौटते समय मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़ित युवक दीपांशु ने आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर को युवक अपने परिजनों के साथ पलिस के पास पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सिखेड़ा रोड निवासी दीपांशु ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है। शाम को गांव सिखेड़ा से काम खत्म कर वह घर लौट आया था। इसके बाद उसने अपने पिता से मेले घूमने के लिए पैसे मांगे और मेले चला गया। दीपांशु के अनुसार, देर रात वापस आते समय उसे मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी उसका दोस्त मिला। दोस्त ने उससे फोन कराने के लिए कहा, जिस पर दीपांशु ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोस्त ने डंडों से उसके सिर पर हमला कर दिया।

उसके दोस्त ने उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया।
दीपांशु ने बताया कि हमले के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद मंगलवार को उसे घर भेज दिया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page