M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुम्बई पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में की छापेमारी, चोरी का सोना खरीदने के मामले में एक युवक को उठाया, मचा हड़कंप

मुम्बई पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में की छापेमारी, चोरी का सोना खरीदने के मामले में एक युवक को उठाया, मचा हड़कंप

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के प्रमुख सर्राफा बाजार में गुरुवार को मुम्बई पुलिस ने एक सुनार की दुकान पर छापेमारी कर एक युवक को चोरी का सोना खरीदने के शक में उठाकर पूछताछ शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के सर्राफा बाजार में चोरी का माल खरीदने के आरोप में की राज्यों की पुलिस छापेमारी करती रहती है, परन्तु लेन-देन के चक्कर में मामला निपट जाता है। सूत्रों के अनुसार सोने चांदी की खरीद फरोख्त से ज्यादा चोरी का माल खरीदने के लिए सर्राफा बाजार को कुछ आरोपियों ने बदनाम करके रख दिया है, जबकि दलाल व आरोपी आज भी बड़ी बड़ी कोठियों में शान से अपनी ज़िंदगी बरस कर रहे हैं, उन जैसे लोगों की वजह से साफ सुधरा व्यापार करने वाले सर्राफा कारोबारी बदनाम हो रहे हैं। मामला निपटने के लिए बाजार के कुछ प्रमुख दलाल हर समय तत्पर रहते हैं और दोनों तरफ से मोटा कमीशन मारकर मस्ती ले रहे हैं और शहर में बड़ी बड़ी जमीनें व आलीशान कोठी ले लेते हैं, उनके बारे में पूरा बाजार जानता है।

गुरुवार को मुम्बई पुलिस कुछ चोरों को लेकर सर्राफा बाजार में एक दुकान पर छापेमारी कर चोरी के सोने की खरीद व पिघलाने के आरोप में पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जबकि मामला निमटवाने के लिए बाजार के कुछ दलाल सक्रिय हो गए।

बाजार के सूत्रों के अनुसार सुनार के कारीगर ने चोरी का सोना खरीदकर उन्हें बेचा था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page