ATMS College of Education Menmoms
News

सपा के जिला उपाध्यक्ष बने मोहम्मद इसरार, पार्टी कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

सपा के जिला उपाध्यक्ष बने मोहम्मद इसरार, पार्टी कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में समाजवादी पार्टी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहम्मद इसरार को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत एवं बधाई दी।

जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहम्मद इसरार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
एसआईआर अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आम जनता को एसआईआर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इमरान ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” नीति पर चल रही है और देश के नागरिकों को आपस में लड़ाकर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अब कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है।

सपा नेता मोहम्मद इमरान ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। आज देश और प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, पेट्रोल-डीजल सस्ता करने और बेहतर शिक्षा देने के वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संदेश स्पष्ट है जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों पर काम करना। उन्होंने दावा किया कि 2024 में समाजवादी पार्टी का पीडीए फार्मूला सफल रहा है और 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहम्मद इमरान के साथ आवेश प्रधान, आज़ाद अल्वी, मनोज कुमार, मोहम्मद कदीम, मोहम्मद ज़ैद, इरफान, शादान, मुरसलीन, मोहम्मद आज़ाद कुरैशी, मोहम्मद जुबेर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page