M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

मियाद पूरी कर चुकी बसों में से रोडवेज डिपो ने दो बसें दीं रायबरेली व इटावा को

हापुड़। रोडवेज डिपो में दस वर्ष पूरा कर चुकी तीन बसें अब रायबरेली व इटावा की सड़कों पर दौड़ेंगी। वहीं पांच बसें कबाड़ होने पर नीलाम करने की तैयारी की जा रही है। डिपो से 8 बसें कम हो जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

हापुड़ डिपो से बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद सहित विभिन्न रूटों पर 105 बसों का संचालन होता है। लेकिन इनमें से अनेक बसें अपनी दस वर्ष की मियाद पूरी कर चुकी है या फिर निगम के नियम अनुसार दस लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय चुकी है। जिस कारण ऐसी बसों का संचालन बंद किया जा रहा है।

इस माह डिपो से 10 वर्ष पूरी कर चुकी दो बसों का स्थानांतरण इटावा व एक बस रायबरेली भेज दी गई है। जो अब वहां की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इसके साथ ही अपनी मियाद व नियम अनुसार दस लाख से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी 5 बसों का पंजीकरण हरदोई व कन्नौज में निरस्त कराकर नीलामी की तैयारी की जा रही है। 8 बसों के संचालन बंद हो जाने से अब डिपो में कुल 97 बसें शेष रह गई हैं, जिनमें पिछले माह डिपो को मिली 10 नई बसें भी शामिल हैं। बसों की संख्या में कटौती होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि यात्रियों को सफर आसान बनाने के लिए निगम से दस नई बसों की मांग की गई है। साथ ही अनुबंधित बसों के संचालन की भी योजना बनाई जा रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page