M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मासिक धर्म की कुरीतियों और भ्रांतियों के उन्मूलन हेतु स्कूल पहुंची हैप्पीनेस एक्सप्रेस, नीरज गेरा व सुमन आस्कर ने किया जागरूक

हापुड़।

श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल अयाद नगर दक्षिण हापुड़ , मे मासिक धर्म की कुरीतियों और भ्रांतियों के उन्मूलन व छात्रों को मार्गदर्शन हेतु अयाद नगर हापुड़ में हैप्पीनेस एक्सप्रेस पहुंची।‌

अयाद नगर हापुड़ के श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल मे हाल ही में दिल्ली की एक संस्था ह्यूमैनिफाई फाउंडेशन ने लड़कियों के मासिक धर्म व स्वास्थ्य से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम किया । इस कार्यक्रम में ह्यूमैनिफाई के फाउंडर चेयरमैन नीरज गेरा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को साथ में मासिक धर्म जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय से संबधित कुछ अति आवश्यक जानकारी दी और पीरियड्स से जुड़ी हुई कुरीतियों व भ्रांतियों के बारे में एक अनूठे अंदाज में कार्यशाला आयोजित की।
इस मासिक धर्म सजगता कार्यक्रम में न केवल छात्राएं उपस्थित थी, बल्कि छात्रों ने भी इस कार्यशाला में साथ ही भाग लिया । इस दौरान नीरज गेरा, जो की एक सोशल डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर भी है, ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं व लड़कियों को होने वाली समस्यायों और कुरीतियों को सशक्त तरीके से उजागर किया । उन्होंने पीरियड्स पर अपनी फोटो सीरीज दिखाते हुए छात्र व छात्राओं को मासिक धर्म व लिंग भेदभाव आदि अलग अलग विषयों पर जागृत व संवेदनशील किया ।
नीरज गेरा ने, जो की नीति आयोग की तरफ से Mentor of Change भी है, वहा मौजूद छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्यों के प्रति सजग रहने और उन तक पहुंचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी । कार्यक्रम से अभिभूत छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के बाद एक नई ऊर्जा से परिपूर्ण होने की बात कही। साथ ही छात्र छात्राओं ने मासिक धर्म से संबंधित विषय को इस अनूठे अंदाज में सपष्टता से समझाने के लिए आयोजको का धन्यवाद किया ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक नवदीप चौधरी, विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता शर्मा, ऑस्कर विजेता सुमन व गणमान्य अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहें । इस कार्यक्रम को डॉक्यूमेंट्री बनाने हेतु डीके फिल्म की टीम व ह्यूमेनिफाई के सदस्य समर्थ भी मौजूद रहे ।

विद्यालय के निर्देशक नवदीप चौधरी, विद्यालय प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के विषय पर प्रभावशाली कार्यशाला लेने के लिए नीरज गेरा की हृदय से प्रशंसा की ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page