M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

हापुड़।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति ने आज सपरिवार अपनी आन बान शान का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से शाखा संरक्षक अमित सिंहल जी के प्रतिष्ठान प्रहलाद नगर गढ़ रोड हापुड पर मनाया। कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक सचिन गोयल जी ने बताया वास्तव में राष्ट्रीय पर्व मनाने से देश के जनमानस के मन में गौरव की भावना बनती है, इसमें सभी लोग जात-पात, धर्म मजहब भूलकर तिरंगे के रंग में एक हो जाते हैं। देश की अखंडता के लिए यह पर्व बहुत ही आवश्यक है। संस्था के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन जी ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमारा एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। हमें सदैव मिलजुल कर यह त्योहार मनाना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष कमल अग्रवाल जी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय जनमानस को एकता के सूत्र में बांधता है। भारत विकास परिषद का यह एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है। युवा शक्ति प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाती रहती है। संस्था की महिला सयोजिका सीमा जैन ने इस पर्व द्वारा सभी महिलाओं को एकजुट रहने की सीख दी एवं युवा शक्ति में महिलाएं सदैव प्रत्येक कार्यक्रम में कंधे से कंधे मिलाकर सहभागिता करती रहेगी, ऐसा विश्वास दिलाया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा अमित सिंहल जी ने बताया इस तरीके के राष्ट्रीय पर्व को एक साथ मनाने से भारत विकास परिषद का एक महत्वपूर्ण सूत्र समर्पण परिलक्षित होता है। इस तरह के त्यौहार मनाने से भारतीय जनमानस के मन में देश के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है। आज के समय में यह भावना बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में महिला शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा युवा शक्ति परिवार देशभक्ति के गीतों पर झूमता रहा। संस्था की सचिव अश्विनी गर्ग ने कहा इस तरीके पर्व से पूरा देश राष्ट्रीय तिरंगे के रंग में रंग जाता है। संस्था की शुभकामनाएं प्रेषण मंत्री विवेक अग्रवाल जी ने संस्था के सभी साथियों का एकजुट होकर इस कार्यक्रम को मनाने के लिए बधाई दी। महिला शक्ति का सानिध्य भी बढ़ चढ़कर दिख रहा था।कार्यक्रम में संस्था के लगभग 65 सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page