fbpx
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा

पिलखुवा। भाकियू किसान उत्थान गुट के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों पर किसान नेताओं और लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने करीब 7 मिनट तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। इस दोरान सैकड़ों वाहन टोल प्लाजा से फ्री निकले। एसएचओ मुनीष प्रताप सिंह और टोल प्रबंधक सुधीर कुमार के आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू किसान उत्थान के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष अरबाज चौधरी के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने इस दौरान टोल प्लाजा की सभी लाइनों में खड़े होकर फ्री करा दिया। प्लाजा कर्मियों के विरोध करने पर दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और टोल प्रबंधक ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन तब तक सैकड़ों वाहन टोल प्लाजा से फ्री निकल चुके थे।

हंगामा करने वालों में फरमान राणा, इकरार चौधरी, सलमान राणा, शान गाजी, आरिफ राणा, उपेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, रविंद्र, रिजवान चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

टोल प्लाजा के प्रबंधक सुधीर कुमार का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा सात मिनट तक टोल प्लाजा को फ्री कराया गया था, इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना शुल्क दिए प्लाजा से गुजर गए। किसानों को समझाबूझा एवं ज्ञापन लेकर शांत कराया गया, जिसके बाद वह वापस चले गए।

Show More

One Comment

  1. Pingback: 토렌트 다운

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page