fbpx
HapurNews

ब्रजघाट टोल से गुजरना हुआ अब महंगा, स्थानीय लोग हो रहे परेशान, नई टोल दरें इस प्रकार होंगी

हापुड़ – दिल्ली-लखनऊ हाइवे-नौ पर अब कार से सफर करना और भी महंगा हो गया है। ब्रजघाट टोल पर शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं। निजी वाहन से लेकर व्यवसायिक वाहनों तक पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। लगभग 10 से 12 प्रतिशत प्रति वाहन की बढ़ोतरी की गई है।

प्रत्येक वर्ष 31 मार्च के बाद टोल रेटों में वृद्धि की जाती है। छिजारसी और कुराना टोल प्लाजा के बाद अब ब्रजघाट टाेल पर भी दरें बढ़ा दी गई हैं। एक बार फिर से टोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे लोगों की जेब पर ढीली होगी।

ब्रजघाट टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब बढ़ी हुई टोल दरों का सामना करना पड़ेगा। हापुड़ से मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को अब और जेब ढीली करनी होगी। इन बढ़ी हुई दरों के कारण गढ़ के वासियों को भी परेशानी होगी। क्योंकि नगर पालिका के दो वार्ड ब्रजघाट पर लगते हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को भी टोल देकर ब्रजघाट जाना पड़ता है।

स्थानीय निवासी राजकुमार लालू, दीपक कुमार, सुनील कुमार, राजू भैया, अशोक कुमार, प्रद्युमन शर्मा, महावीर चौहान, डाक्टर शमशाद सहित अन्य लोगोंं ने टोल को हटाए जाने की मांग भी की, लेकिन टोल लगातार संचालित हो रहा है।

इस प्रकार बढ़ी टोल की दरें

वाहन का प्रकार पहले एक तरफ का शुल्क अब पहले दोनों तरफ शुल्क अब पहले मासिक पास अब
कार,जीप, वैन आदि 95 105 140 160 3100 3540
बुलबुल गाड़ी, मिनी बस 150 170 225 260 5010 5720
बस ट्रक दो धूरी वाहन 315 360 470 540 10495 11990
तीन धूरी वाहन आदि 345 390 515 590 11450 13080
चार से लेकर छह धूरी वाहन 495 565 740 835 16455 18800
सात अथवा इसे अधिक धूरी वाहन 600 600 685 900 1030 20035 22890

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page