HapurNewsUttar Pradesh
बाइकसवारों ने किया युवती के अपहरण का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक युवती का बाइकसवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम घर के बाहर खड़ी युवती अपने फोन पर बात कर रही थी। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और अचानक उसका हाथ पकडकर बाइक पर बैठाने व अपहरण प्रयास करने लगे। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











