बलिदानी रिंकल बालियान के नाम से होगा स्वास्थ्य उपकेंद्र का नाम

बलिदानी रिंकल बालियान के नाम से होगा स्वास्थ्य उपकेंद्र का नाम
हापुड़। धौलाना के गांव भटैल निवासी बलिदानी रिंकल बालियान के नाम से गांव भटैल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत ने निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। इसी वर्ष 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरने से उसमें सवार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटैल निवासी 27 वर्षीय हवलदार रिंकल बालियान बलिदान हो गए थे। रिंकल वर्ष 2016 में 72 आमर्ड यूनिट सेना में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर आरआर में चल रही थी। एएमए शिशुपाल शर्मा का कहना है कि 15 जून को टेंडर खोला जाएगा और इसी माह टेंडर प्रक्रिया को पूरी कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।











