फिर वायरल हुआ कंधे पर बाइक उठाकर चलने वाले युवक का वीडियो, पुलिस कर रही जांच

फिर वायरल हुआ कंधे पर बाइक उठाकर चलने वाले युवक का वीडियो, पुलिस कर रही जांच
पिलखुवा। एलिवेटेड पुल के बाद अब दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कंधे पर बाइक उठाकर चलते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को फिर वायरल हो गया। लगातार दूसरी बार सामने आए वीडियो के बाद इलाके में चर्चा तेज है।
वायरल वीडियो में युवक सड़क से बाइक उठाकर कंधे पर रखता है और राहगीरों के बीच से हाईवे पर आगे बढ़ता दिख रहा है। इस दौरान पीछे देहाती गीत बज रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे देखकर रुककर निहारते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले गांधी रोड स्थित एलिवेटेड पुल पर भी इसी युवक का इसी अंदाज में बाइक उठाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब हाईवे का वीडियो सामने आने के बाद युवक सोशल मीडिया पर फिर चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो कब और किसने बनाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।धौलाना सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। स्थान और समय की पुष्टि के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी











